धान ख़रीदी तिहार का शुभारंभ:-
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले से भाठागांव केंद्र से किया। प्रदेश भर के सभी किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया। धान खरीदी के 72 घंटे बाद सीधे बैंक खातों में भेजे जायेंगे किसानों को भुगतान राशि।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ में सहकारी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों की उपस्थिती में नवनिर्मित भाठागांव धान खरीदी केंद्र में विधिवत पूजा अर्चना के बाद ।ऑनलाइन के माध्यम से लिए गए टोकन जिसमें 6 किसानों को यह आवंटित हुआ था। उनका धान खरीदी का कार्यक्रम विधिवत पूरा किया गया था।
समर्थन मूल्य एवं धान की मात्रा:-
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आज धान खरीदी के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अब प्रदेश भर के सभी किसान सहकारी धान खरीदी केंद्रो पर अपना उत्पादन बेच सकेंगे वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक एकड़ पर 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 3100 रुपए के दर से अपना धान सहकारी केंद्रों में जाकर बेच पाएंगे। 6 नवंबर को ही राज्य खाद्य मंत्री दीनदयाल बघेल ने ही इसकी घोषणा कर दी थी कि प्रत्येक प्रदेश का किसान सहकारी धान खरीदी केंद्रों में जाकर अपनी धान बेच पायेगा।
कब है धान खरीदी की अंतिम तिथि:-
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं ने 14 नवंबर को धान खरीदी का शुभारंभ किया है और यह जनता को जानकारी दी है कि 31 जनवरी 2025 तक सहकारी धान खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी का कार्य विधिवत् रूप से किया जाएगा इसके पश्चात धान खरीदी केंद्र बंद कर दिए जाएंगे।
धान खरीदी वर्ष 2024- 25 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य इस बार रखा गया है।
मुख्यमंत्री के शुभारंभ के पश्चात पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों द्वारा 2739 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य किया जाएगा और भुगतान भी तीन दिनों के बाद खाते में किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है जिसका लाभ प्रदेश भर के लाखों किसानों तक पहुंचेगी।